कौन हैं 'हीरामंडी' की आलमजेब? संजय लीला भंसाली से है कनेक्शन

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम की जा रही है। ये रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। इसका एक-एक कैरेक्टर लाइमलाइट में हैं।

इसी बीच एक कैरेक्टर आलमजेब का रहा है, जिसे एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने प्ले किया है। इसमें वो एक्टिंग की वजह से ट्रोल्स का भी सामना कर चुकी हैं। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

शर्मिन सहगल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'मलाल' से की थी। इस फिल्म में वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं।

लेकिन, शर्मिन की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। 'मलाल' के बाद उन्होंने 'अतिथि भूतों भवः' में काम किया था। लेकिन, उनकी दूसरी फिल्म भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

शर्मिन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट भी किया था।

ये तो थी शर्मिन की प्रोफेशनल लाइफ की बात। अब पर्सनल बात की जाए तो बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उनका संजय लीला भंसाली के साथ पारिवारिक संबंध है।

जी हां, शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की बहन और फिल्म एडिटर बेला सहगल की बेटी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस उनकी भांजी लगीं।

शर्मिन सहगल ने खुलासा किया था कि वो एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन वेट ज्यादा होने की वजह से लोग बुली करते थे,

करियर बनाने का फैसला किया था।