अरबपति होते हुए भी एक कमरे के घर में क्यों रहते हैं सलमान खान?
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर बीते दिन फायरिंग हुई। इस घटना ने सभी को परेशान कर दिया है।
हालांकि राहत की बात यह है कि सलमान खान एकदम सुरक्षित हैं।
लेकिन इस घटना के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही क्यों रह रहे हैं।
सलमान खान ने इसका खुलासा साल 2009 में फराह खान के चैट शो पर किया था।
फराह ने सलमान से सवाल किया था कि 'आप दुनिया के सुपरस्टार हैं और आप करोड़ों कमाते हैं, लेकिन आप एक बेडरूम-हॉल में सिर्फ इसलिए रह रहे हैं क्योंकि यह आपकी मां के घर नीचे है। इस पर एक्टर ने बताया था, 'हां
सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा था कि वह अपने पिता सलीम खान और मां सलमा की वजह से किसी दूसरे आलीशान घर में नहीं जाते हैं।
बता दें कि सलमान खान की कुल नेटवर्थ 2900 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 100 करोड़ चार्ज करते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे।
बेल्ट का करें इस्तेमाल प्रेग्नेंसी में कमर दर्द को कंट्रोल करने के लिए आप मेटरनिटी बेल्ट का इस्तेमाल करें। यह बेल्ट प्रेगनेंसी में बढ़े हुए पेट के वजन को कंट्रोल करती है।