बढ़ती उम्र में महिलाएं कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स खाएं, हड्डियां रहेंगी मजबूत

30 के बाद महिलाओं के लिए कैल्शियम क्यों है जरूरी 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं की बोन डेंसिटी कम होती है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं

कैल्शियम की कमी होने पर कौन सी परेशानी होती है? महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने से कमर दर्द और पैरों के दर्द की परेशानी ज्यादा होती है।

कैल्शियम की कमी कैसे पूरी करें कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। 

ब्रोकली कैल्शियम से भरपूर होती है, डाइट में इसका सेवन करने से हड्डियों का दर्द दूर होता है।

बादाम का करें सेवन बादाम का सेवन करने से बॉडी में कैल्शियम की कमी पूरी होती है और बॉडी स्ट्रांग होती है।

बादाम में प्रोटीन भी होता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

सूरजमुखी के बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं इसका सेवन सलाद या स्मूदी के रूप में करें।

शकरकंद खाएं बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप शकरकंद का सेवन करें।

अंजीर खाएं कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में अंजीर का सेवन करें।