30 के बाद फिट रहने के लिए महिलाएं फॉलो करें ये 7 टिप्स
उम्र के साथ-साथ शरीर में भी बदलाव होते हैं। खासकर 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट रख सकती हैं।
30 की उम्र के बाद नियमित एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। ये पूरे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तक एरोबिक एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं।
फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही चीन, ज्यादा नमक और मैदा से दूरी बना लेनी चाहिए।
भरपूर पानी के सेवन से पाचन सही रहता है और साथ ही त्वचा में भी निखार आती है।
इस उम्र के बाद फिट रहने के लिए भरपूर नींद भी बेहद जरूरी है। हर रोज कम से कम 7 से 9 घंटे सोना चाहिए।
योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
वजन बढ़ने से कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में इस उम्र के बाद महिलाओं को खुद को फिट रखने के लिए वजन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
ज्यादा तनाव लेने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
फिल्म में मनोज बाजपेयी ने 'भीखू म्हात्रे' का किरदार निभाया था जिसे लोग आ भी याद करते हैं। मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन हैं अरबों की मालकिन मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन हैं