World Earth Day 2024: जानिए कैसे हुई थी  'विश्व पृथ्वी दिवस' की शुरुआत

विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन पृथ्वी और इसके पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी रक्षा के लिए कदम उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

पृथ्वी दिवस आज 193 से अधिक देशों में मनाया जाता है। सबसे पहले 1969 में युनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने वर्ल्ड अर्थ डे मनाने का प्रस्ताव रखा था।

इसके एक महीने बाद अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन और हार्वर्ड के छात्र डेनिस हेस ने 22 अप्रैल 1970 को एक राष्ट्रव्यापी पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का विचार किया।

22 अप्रैल की तारीख इसलिए चुनी गई थी क्योंकि इस दौरान ज्यादातर कॉलेज में स्प्रिंग सीजन को लेकर हॉलीडे होता है। इस कार्यक्रम में अमेरिका भर में 20 मिलियन लोगों का साथ मिला था।

ऐसे में सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने 22 अप्रैल 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया था। वहीं, डेनिस हेस ने 1990 में विश्व स्तर पर इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें 141 देशों ने भाग लिया था।

साल 2016 में, पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। इस मौके पर दुनिया भर में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं

लाखों लोग एक साथ मिलकर पृथ्वी को नुकसान वाली चीजों जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

हर साल वर्ल्ड अर्थ डे को एक थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2024 में इसकी थीम है- 'प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक'।

10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे 10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे