शायद ही आपने देखी होगी इरफान खान की ये फिल्में, एक्टिंग देख नहीं हटा पाएंगे नजर

अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाले एक्टर इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। उन्होंने 54 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। आज इरफान खान की चौथी डेथ एनिवर्सरी है।

इरफान खान एक ऐसे सितारे थे जो न सिर्फ नेशनल बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी मशहूर थे। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए याद करते हैं।

इरफान ने एक से बढ़कर एक कई फिल्में की हैं। लेकिन एक्टर की कुछ फिल्मों को उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

23 जनवरी 2009 को रिलीज हुई ब्लैक कॉमेडी फिल्म '7½ फेरे' में जूही चावला और इरफान खान लीड रोल में नजर आए थे।

'किस्सा' एक इंडियन-जर्मन ड्रामा फिल्म है, जो 26 सितंबर 2014 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान के साथ टिस्का चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में इरफान एक सरदार के रोल में नजर आए हैं।

सस्पेंस ड्रामा फिल्म 'डेडलाइन - सिर्फ 24 घंटा' 10 नवंबर 2006 को रिलीज हुई थी जिसमें कोंकणा सेन शर्मा, इरफान खान और रजित कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी चार्लीज थेरॉन-केविन बेकन की फिल्म 'ट्रैप्ड' से ली गई है जो ग्रेग आइल्स के उपन्यास '24 ऑवर्स' पर आधारित है।

18 जनवरी 2008 को रिलीज हुई फैमिली ड्रामा फिल्म 'तुलसी: मातृदेवोभाव' में मनीषा कोइराला और इरफान खान लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म को देखने के बाद आप भी खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाएंगे।

3 अगस्त 2018 को रिलीज हुई रोड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'कारवां' में इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म में इरफान खान की कॉमिक टाइमिंग देखकर आप भी पेट पकड़ लेंगे।