नहीं खाई होगी आपने इस सब्जी की मिठाई!
गर्मियों में मिलने वाली इस खास मिठाई के बारे में आप लोग बहुत कम ही जानते होंगे।
इसका नाम है परवल की मिठाई और इस मौसम की शादियों में भी आपको ये मिठाई मिल जाएगी।
इस मिठाई को आप आसानी से घर में बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले परवल को छील लेना है।
फिर इसे बीच से काटकर उबाल लें। अब परवल के बीच से इनके बीजों को निकाल कर साफ कर लें।
इसके बाद चीनी की चाशनी तैयार करें और फिर इसमें परवल को डाल लें।
चाशनी से परवल को निकालकर रख लें। इसी दौरान मावा और ड्राई फ्रूट्रस को मिलाकर फीलिंग तैयार कर लें।
अब परवल के अंदर बीचों-बीच इसे भर दें। केसर और नारियल से सजा दें और तैयार हो गई आपकी मिठाई।
लिवर में टॉक्सिन बढ़ रहे हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं, Liver के कोने-कोने की हो जाएगी सफाई लिवर में टॉक्सिन बढ़ रहे हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं, Liver के कोने-कोने की हो जाएगी सफाई