Abdu Rozik की फैन फॉलोइंग विदेश के साथ-साथ इंडिया में भी जबरदस्त तरीके से फेमस है। अब्दू हाइट में कम हैं लेकिन दिल जीतने में उस्ताद हैं। वह अपनी मासूमियत और क्यूटनेस के बल पर कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
![Abdu Rozik](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-3-7-300x200.jpg)
Abdu Rozik ने कुछ दिन पहले ये अनाउंसमेंट की थी कि वे जल्द ही शादी करने वाले है। अब अब्दू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने सगाई कर ली है साथ में उनकी होने वाली दुल्हन भी दिखाई दे रही है जिनका नाम अमीरा है।
Abdu Rozik ने दिखाई सगाई की तस्वीरें
Abdu Rozik ने इंगेजमेंट की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन की एक झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपनी शादी की खुशखबरी सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के जरिए शेयर की। अनाउंसमेंट के बाद फैंस उनकी शादी की खबर से हैरान हो गए। अब्दू जिनके साथ निकाह करने वाले हैं, उनका नाम अमीरा है। सिंगर की सगाई 24 अप्रैल को हो गई थी, लेकिन उन्होंने उसे अब शेयर किया है।
![Abdu Rozik](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-5-6-300x200.jpg)
होने वाली दुल्हन की झलक आई सामने
सामने आई तस्वीरों में अब्दु को अपनी होने वाली दुल्हन को दिल के शेप की हीरे की अंगूठी दिखाते हुए देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में वह अंगूठी पहनाते हुए देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक ने उन्हें बधाई दी है। तस्वीरों में अब्दू के चेहरे पर लाइफ पार्टनर मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है।
- और पढ़े
- Deepika Padukone ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, लेटेस्ट तस्वीर आई सामने
- Diljit Dosanjh को बॉलीवुड से मिल रहा काफी सपोर्ट, जानिए गिप्पी ग्रेवाल ने इसपर क्या कहा
Laapataa Ladies पर सीन कॉपी करने के लगे आरोप, डायरेक्टर अनंत महादेवन ने क्या कहा