Deepika Padukone की एक फोटो सामने आई है। इसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सामने आती ही फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।
![Deepika Padukone](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-2024-01-04T130114.753-300x200.jpg)
Deepika Padukone और रणवीर सिंह के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सितंबर में एक्ट्रेस बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में वह पति रणवीर सिंह के साथ अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही है। प्रेग्नेंट होने की वजह से एक्ट्रेस मेट गाला 2024 में नहीं गई हैं। इस बीच फैंस उन्हें काफी ज्यादा याद कर रहे हैं, अब उनका एक फोटो सामने आया है इसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। फैंस इसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं।
Deepika Padukone ने दिखाया बेबी बंप
Deepika Padukone की जो फोटो वायरल हो रही है। उसमें एक्ट्रेस ने ओवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है और बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। दीपिका के पीछे इस फोटो में पति रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है। कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
![Deepika Padukone](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Shark-Tank-India-300x200.jpg)
क्या आया यूजर्स का रिएक्शन
ये फोटो कहां और कब की है इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस दीपिका की इस तस्वीर पर प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेबी आने वाला है ज्यादा मत घूमो’ दूसरे ने लिखा, ‘प्रोटेक्टिव हसबैंड हैं रणवीर सिंह’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों हमेशा साथ में अच्छे ही लगते हो।’
- और पढ़े
- Glowing Skin पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ऐसे करें इस्तेमाल, वापस आएगा चेहरे का खोया हुआ निखार
- ICSE-ISC बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे देखे अपना रिजल्ट
Diljit Dosanjh को बॉलीवुड से मिल रहा काफी सपोर्ट, जानिए गिप्पी ग्रेवाल ने इसपर क्या कहा