Article 370 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म ने अच्छा बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन करोड़ों रुपये के साथ खाता खोला। तमाम विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यामी की फिल्म का दबदबा बना रहा। जानिए ओपनिंग डे पर मूवी ने कितना कमाया।
Article 370 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आदित्य धर Aditya Dhar ने एक बार फिर ‘घाटी’ की सच्ची कहानी दुनिया के सामने पेश की है। जम्मू-कश्मीर की घाटियों में हिंसा सालों से चली आ रही है। तमाम इंतजाम के बावजूद आए दिन हिंसा होती रहती है। साल 2019 में सरकार ने अचानक जम्मू-कश्मीर को मिले विशेषाधिकार को खत्म कर राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया था। ‘आर्टिकल 370’ मूवी इसी कहानी को बयां करती है।
Article 370 का अच्छा रहा कारोबार
Article 370 का ओपनिंग डे शानदार रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा-खासा कारोबार किया। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, यामी गौतम की मूवी ने भारत में 6.12 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में यामी गौतम, प्रियमणि, अरुण गोविल, राज अर्जुन और सुमित कौल जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म खूब विवादों में रही। इसे पॉलिटिकल एजेंडा बताया गया। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन सफलता का झंडा गाड़ दिया है।
वीकेंड पर धमाल मचाएगी यामी की फिल्म?
अगर शुक्रवार को 99 रुपये टिकट ऑफर नहीं होता तो शायद फिल्म इससे ज्यादा का बिजनेस भी कर सकती थी। हालांकि, शनिवार और रविवार को मूवी के कारोबार में बड़ा उछाल आने की संभावना है। फिल्म को ऑडियंस से भी पॉजिटिव रिव्यू मिला है और लोगों ने कहानी को एन्जॉय किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म धमाल मचा देगी।
- और पढ़े
- CM Yogi ने लिया बड़ा फैसला, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 किया निरस्त, जांच के दिए आदेश
- Kangana Ranaut का बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर बड़ा आरोप, कहा- डार्क वेब के जरिए व्हॉट्सऐप करते है हैक
CM Yogi ने लिया बड़ा फैसला, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 किया निरस्त, जांच के दिए आदेश


