Bajrangi Bhaijaan 2 के रिलीज को लेकर समय- समय पर ख़बरें आती रहती है। अब फिल्म के राइटर वी. वीजयेंद्र प्रसाद ने ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है।

Bajrangi Bhaijaan 2 के रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसके पहले पार्ट ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। अब इस फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के राइटर वी. वीजयेंद्र प्रसाद ने ‘बजरंगी भाईजान 2’ की रिलीज कंफर्म कर दी है।
Bajrangi Bhaijaan 2 का इंतजार हुआ खत्म
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ के इवेंट में ‘बजरंगी भाईजान 2’ से जुड़ी अपडेट मिली है। इसमें राइटर वी. वीजयेंद्र प्रसाद की तरफ से कंफर्म किया गया है कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ बनेगी। राइटर ने ये बात कंफर्म कर दी है कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ की स्क्रिप्ट तैयार हो गई। समय मिलते ही कहानी सलमान खान को सुनाई जाएगी। इसके बाद फिल्म का काम आगे बढ़ेगा।

फिल्म ‘बजरंगी भाईजान‘ के बारे में
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के पहले पार्ट में सलमान के साथ करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा, ओम पुरी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी नजर आए थे। फिल्म ने भारत में 320.34 करोड़ की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ था। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान 2′ कब तक आएगी इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हलांकि, अगले साल ईद पर सलमान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ जरूर बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। यह फिल्म कुछ समय पहले ही अनाउंस हुई है।
- और पढ़े
- Janhvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड शिखर के नाम का पहना नेकलेस, शादी की चर्चा के बीच रिश्ते पर लगी मुहर
- Heeramandi का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में 14 साल बाद फरदीन खान करने जा रहे वापसी
Amit Shah ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा- भारत में इसे लागू करने का समय आ गया है