Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में मुन्नवर और मन्नारा के बीच हुआ भयंकर झगड़ा। बात इतनी ज्यादा बड़ी हो जाती है कि मुन्नवर घर के अंदर ही तोड़फोड़ मचाने लगते है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस एक घर में जब से आयशा वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आई है। तब से मन्नारा और मुन्नवर की दोस्ती में खटास आ गई है। मन्नारा आये दिन मुन्नवर को आयशा की बात पर चिढ़ाती रहती है। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गर्म हो गया। जिसकी वजह से मन्नारा और मुन्नवर के बीच भयंकर झगड़ा भी होता है।
Bigg Boss में मन्नारा- मुन्नवर का झगड़ा
मेकर्स ने Bigg Boss 17 का एक प्रोमो शेयर किया है। इस क्लिप में मन्नारा चोपड़ा हर बार की तरह मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को ताने मार रही हैं। वहीं इसमें मन्रारा, मुनव्वर पर सवाल उठा रही हैं। इस बीच मुनव्वर फारूकी का पारा हाई हो जाता है और वो गार्डन एरिया में आकर मन्नारा से लड़ने लगते हैं। इन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि मुनव्वर घर में तोड़फोड़ मचाने लगते हैं। बिग बॉस का ये लेटेस्ट प्रोमो देख अब फैंस इसके अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मुनव्वर फारूकी और आयशा खान का रिश्ता
बताते चलें कि मुनव्वर फारूकी और आयशा खान ने एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं मुनव्वर ने भी आयशा को लेकर कई खुलासे किए हैं। मालूम हो कि इन दोनों के रिश्ते को देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।
- और पढ़े
- Fighter फिल्म का नया पोस्ट हुआ जारी, मूवी रिलीज को लेकर अभी से शुरू हुआ काउंटडाउन
- Vivek Bindra हो सकते है गिरफ्तार? पत्नी ने कहा अस्पताल से निकलते ही नए सबूत लाएगी सामने
Monalisa ने लाल रंग की साड़ी में सर्दियों में ढाया कहर, भोजपुरी एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर आई सामने