Delhi Weather: कोल्ड डे के बाद दिल्ली अब शीतलहर की चपेट में चल रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कोहरे की मार भी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
Delhi Weather: दिल्ली में इस समय शीतलहर का प्रकोप देखा जा सकता है। तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। सोमवार को सुबह से चारो तरफ कोहरा ही कोहरा दिखाई दे रहा है। आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 200 मीटर तक दर्ज किया गया।
Delhi Weather का हाल
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के नारनौल व उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी रविवार का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 69 प्रतिशत दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री मयूर विहार का रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार भी रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी सुबह घना कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और चार डिग्री रह सकता है। सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कमोबेश यही स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। इन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- और पढ़े
- Fighter Trailer: दीपिका और ऋतिक की फिल्म के ट्रेलर ने मचाया धमाल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
- Sachin Tendulkar हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, गेमिंग एप के जरिए 1.80 लाख कमाने का कर रहे प्रचार


