Manmohan Singh ने चुनाव नतीजों से पहले प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण से पहले पंजाब के लोगों के नाम एक खत लिखा है।
Manmohan Singh ने पंजाब के मतदाताओं से अपील करते हुए कुछ बातें खुलकर बोली है। उन्होंने कहा है कि केवल कांग्रेस ही विकास और प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है। कांग्रेस की सत्ता में आने के बाद ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी। मनमोहन सिंह ने पत्र में कहा अमानवीकरण की यह कहानी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने प्यारे देश को इन कलहकारी ताकतों से बचाएं।
Manmohan Singh ने अग्निवीर योजना पर साधा निशाना
वरिष्ठ कांग्रेस नेता Manmohan Singh ने सशस्त्र बलों पर ”गलत सोच वाली” अग्निवीर योजना थोपने के लिए भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पंजाब के मतदाताओं को लिखे पत्र में कहा है कि भाजपा सोचती है कि देशभक्ति, बहादुरी और सेवा का मूल्य केवल चार साल है। यह उनके नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है। कांग्रेस के कई नेताओं ने भी चुनाव अभियान के दौरान अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए इसे खत्म करने की बात कही है।
मोदी के भाषण विभाजनकारी
मोदी पर हमला बोलते हुए Manmohan Singh ने कहा कि मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चा को उत्सुकता से नजर रख रहा हूं। मोदी जी नफरत भरे भाषणों के सबसे वीभत्स रूप में शामिल हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी स्वरूप के हैं। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सार्वजनिक चर्चा की गरिमा को कम करने के साथ ही प्रधान मंत्री के कार्यालय की गंभीरता को भी कम किया है। अतीत में किसी भी प्रधान मंत्री ने इस तरह के घृणित, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है।
अपने ऊपर लगे आरोपों का दिया जवाब
मोदी के भाषणों का मकसद समाज के एक विशिष्ट वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाना था। उन्होंने कुछ झूठे बयानों के लिए भी मुझे जिम्मेदार ठहराया है। मैंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा नहीं कहा है। यह भाजपा का एकमात्र कॉपीराइट है। दरअसल पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था। सिंह ने कहा कि भारत के लोग यह सब देख रहे हैं।
- और पढ़े
- Mehbooba Mufti ने जम्मू- कश्मीर में वोटिंग के दौरान पुलिस थाने के सामने दिया धरना, जानिए मामला
- ‘Bhaiyya Ji’ बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी, मनोज बाजपेयी की फिल्म की महज इतनी हुई कमाई
Aditi Rao ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, सोशल मीडिया पर जमकर छाई है एक्ट्रेस की तस्वीरें, लोग कर रहे सवाल


