Parliament की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। सदन की कार्यवाई के दौरान दर्शक दीर्घा से दो शख्स घुस गए। आज संसद भवन पर हमले की बरसी का भी दिन है।
Parliament में आज कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा से दो शख्स घुस गए। संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया। सदन में शख्स ने कुछ स्प्रे भी किया। एक आरोपी का नाम सागर बताया जा रहा है। महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है।
Parliament में कार्यवाही के दौरान दो शख्स घुसे
Parliament में कार्यवाही के दौरान दो शख्स के घुसने के बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष सेल उन लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद के अंदर पहुंची, जिन्होंने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन का कारण बना। इस घटना के दाौरान राजेंद्र अग्रवाल चेयर संभाल रहे थे। कार्यवाही में मौजूद सांसदों का कहना है कि दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। एक शख्स ने गैस छोड़ी, जबकि दूसरा बेंच को ठोक रहा था। ये लोग ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे भी लगा रहे थे।
संसद पर हमले की बरसी का है दिन
संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी थी। दिन इस तरह की सुरक्षा चूक हैरान कर देने वाली घटना है। इस घटना के बारे में बात करते हुए सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह अनुभव काफी डरावना था। बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली का कहना है कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है। वहीं कार्ति चिदंबरम ने इस घटना को लेकर कहा कि यह भारी चूक है।
- और पढ़े
- Ranbir Kapoor राम के किरदार में आएंगे नजर, एनिमल के बाद अब शुरू होगी रामायण की शूटिंग
- Manisha Rani के लाइव वीडियो से लीक हुए प्राइवेट बातें, जानिए अभिषेक को लेकर क्या कहा
Bigg Boss 17: सीजन के पहले कैप्टन बने मुन्नवर फारुखी, ट्विटर पर जमकर मिल रहा फैंस का सपोर्ट