Priyanka Chopra अपनी फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का लुत्फ उठा रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
Priyanka Chopra हमेशा अपने पति और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखी जाती है। आए दिन प्रियंका सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डालती थी। वह हमेशा अपने बिजी शेड्यूल से कीमती वक्त निकालकर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ विंटर वेकेशन एन्जॉय किया।
Priyanka Chopra पति के गोद में बैठ कर शेयर की फोटो
सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली टाइम की झलकियां दिखाई हैं। प्रियंका ने 23 दिसंबर 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में एक्ट्रेस को अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी दिखाई दीं। व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में स्टाइलिश प्रियंका ने पति निक की गोद में कैंडिड फोटो क्लिक कराई। इस दौरान निक ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।
मालती की शरारतें लोगों को आई पसंद
Priyanka Chopra ने बेटी मालती की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह अपनी मिनी लग्जरी कार के ऊपर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह झूला झूल रही हैं। वहीं, एक में प्रियंका अपनी लाडली मालती के साथ गार्डन एरिया में खेलती हुई नजर आ रही हैं। तीनों में ही मालती की क्यूटनेस दिल जीत रही है। प्रियंका ने इस ब्यूटीफुल फोटो एल्बम को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हाल ही में।” प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लोग सबसे ज्यादा प्यार प्रियंका की बेटी पर लुटा रहे हैं। उनकी क्यूटनेस ने चाहने वालों का दिल जीत लिया है।
- और पढ़े
- Salaar फिल्म को हो सकता है करोड़ों का नुकसान, पहले ही दिन एचडी प्रिंट में लीक हुई मूवी
- Asus का गेमिंग लैपटॉप मिल रहा आधे रेट पर, जानिए स्पेशल डिस्काउंट पर कैसे खरीदें