Shark Tank India का सीजन 3 बहुत ही कमाल का जा रहा है। शार्क टैंक के हर एपिसोड में शार्क्स के बीच होने वाली बहस इस शो की यूएसपी है। STI 3 के लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा मित्तल और अमन गुप्ता के बीच एक बड़ी बहस देखने को मिली।
Shark Tank India सीजन 3 को ऑडियंस की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिल गया है। इस शो में आने वाले अलग-अलग बिजनेस आइडियाज ही नहीं बल्कि शार्क के बीच आपस में होने वाले झगड़े भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। अनुपमा मित्तल और अमन गुप्ता के बीच का विवाद कुछ इस तरह से बढ़ गया कि अनुपम ने अमन को ‘अहंकारी’ कह दिया।
Shark Tank India में आई शहद बनाने वाली कंपनी
हाल ही में कई तरह के शहद बनाने वाली कंपनी के फाउंडर पारस, जिगर और प्रफुल्ल ‘शार्क टैंक इंडिया’ में अपना बिजनेस प्रपोजल लेकर आए थे। उन्होंने शार्क से उनकी कंपनी में 3% इक्विटी के लिए 75 लाख रुपये मांगे। इस कंपनी के प्रोडक्ट को चखने के बाद विनीता सिंह ने उनकी पैकेजिंग, स्वाद और बिजनेस की खूब सराहना की तो अनुपम मित्तल ने उन्हें कहा कि ‘शानदार पैकेजिंग’ के नाम पर वे लोगों को कम प्रोडक्ट बेच रहे हैं। पीयूष बंसल भी अनुपम की इस बात से सहमत नजर आए। लेकिन सभी को इस कंपनी में दिलचस्पी थी।
डील के बीच लड़ पड़े शार्क्स
जैसे-जैसे ये नेगोशिएशन आगे बढ़ा, पीयूष बंसल ने रितेश और अनुपम से कहा कि वे दोनों उन्हें भी इस डील में शामिल करें। लेकिन इस दौरान अमन और अनुपम के बीच बहस हो गई। इस दौरान अमन पर तंज कसते हुए अनुपम ने ये भी कहा, मुझे इनके साथ डील नहीं करनी। आप देख लो आपको अहंकारी इंसान चाहिए या बुद्धिमान। अनुपम का ये ताना सुनने के बाद अमन ने भी उनपर पलटवार किया। उन्होंने अनुपम गुप्ता से कहा, “मैं अहंकारी हूं ही नहीं, यहां लोग डील देते हैं और मैं दिल देता हूं।”
- और पढ़े
- Shark Tank India 3: च्युइंग गम की कंपनी से प्रभावित हुए 4 शार्क, ओनर को दिया चौकाने वाला ऑफर
- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानिए कितना हुआ कलेक्शन
Kapil Sharma ने अपने डिजाइनर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, ED के पास शिकायत लेकर पहुंचे


