Sidhu Moosewala की मां को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी मां प्रेग्नेंट है। जल्द ही परिवार में एक वारिस आने वाला है।
Sidhu Moosewala की मौत के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला अपनी मां-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत के बाद उनके माता-पिता की हालत काफी खराब हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सिद्धू मूसेवाला के घर पर किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। वो मार्च महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी।
Sidhu Moosewala के घर गूंजेगी किलकारी
सिद्धू मूसेवाला के घर पर नन्हा मेहमान आने वाला है। उनके माता-पिता सिद्धू मूसेवाला के बाद अपने खानदान के वारिस का स्वागत करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने दी है। हालांकि उनके पिता ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने सिक्योरिटी के मद्देनजर फिलहाल इस बारे में बात करने से मना किया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां IVF तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म देंगी।
Sidhu Moosewala की हत्या
सिद्धू मूसेवाला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी मौत के बाद रिलीज हुए गाने भी हिट रहे। उनके ‘सो हाई’, ‘डॉलर’, ‘द लास्ट राइड’ जैसे गाने काफी फेमस हैं। उनकी 2 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सिंगर को लेकर दावा किया था कि हत्या से पहले आरोपी कई बार उनके घर, गाड़ी और रूट्स की रेकी कर चुके थे। सिद्धू मूसेवाला बुलेट प्रूफ कार और हथियारों से लैस कमांडो के साथ निकलते थे।
इस वजह से आरोपी 8 बार कोशिश करने के बावजूद अपने इरादों को अंजाम नहीं पाए थे। लेकिन एक दिन मानसा के पास जवाहरके गांव में उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी।
- और पढ़े
- Periods के दौरान दवा लेना सही है या गलत? जानिए सही जानकारी
- Gyanvapi को लेकर हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका की ख़ारिज, कहा- जारी रहेगी पूजा