12th Fail एक्टर विक्रांत मैसी पापा बन गए है। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद बधाइयों का अम्बार लगना शुरू हो गया। खास मौके पर आईएएस गुरु विकास दिव्यकीर्ति सर ने भी खास सन्देश भेजा है।

12th Fail के सुपरहीरो पापा बन गए है। मैसी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी। जिसके बाद बधाई संदेशों का दौर शुरू हो गया। खास मौके पर आईएएस गुरु विकास दिव्यकीर्ति सर ने भी खास सन्देश मैसी और उनकी पत्नी को भेजा है।
12th Fail एक्टर के घर गूंजी किलकारी
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की धर्मपत्नी शीतल ठाकुर ने आज बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में ’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी की ख़ुशी सातवें आसमान पर है। हाल ही में उनकी ’12th Fail’ मूवी ने धमाल मचाया था। लिहाजा खुशी के डबल डोज से वह काफी प्रसन्न हैं। इस संबंध में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर की है। विक्रांत मैसी के पापा बनने की न्यूज़ जैसे ही लोगों को मालूम हुई तो बधाई संदेशों का दौर शुरू हो गया। फैंस पोस्ट के नीचे ढ़ेर सारी कॉमेंट्स कर रहे हैं।

विकास दिव्यकीर्ति ने दी बधाई
इस खास मौके पर विकास दिव्यकीर्ति सर ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आप दोनों को अपने जीवन में नन्हें (छोटे) राजकुमार के आने के लिए बधाई। अद्भुत माता-पिता पाने के लिए छोटे राजकुमार को भी बधाई”। बता दें ’12वीं फेल’ मूवी में आईएएस गुरु ‘विकास दिव्यकीर्ति’ ने काम किया था। फ़िलहाल वह दृष्टि आईएएस के संस्थापक हैं। लाखों बच्चे उनके संस्थान में तैयारी करते हैं। इसके अलावा मैसी को फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग भी बधाई सन्देश भेज रहे हैं। मनीष मल्होत्रा उनमें से एक हैं।
- और पढ़े
- Shark Tank India 3: च्युइंग गम की कंपनी से प्रभावित हुए 4 शार्क, ओनर को दिया चौकाने वाला ऑफर
- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानिए कितना हुआ कलेक्शन
PM Modi ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- ‘मेरी प्रार्थना है कि कांग्रेस 40 सीटें जीत जाए’



