Munawar Faruqui और टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने हुए हैं। फैंस इस जोड़ी को एक साथ पर्दे पर रोमांस करता देखने के लिए एक्साइटेड हैं। कोलकाता में रोमांटिक वीडियो शूट के बाद यह कपल फैंस को अपने म्यूजिक एल्बम की झलक दिखाने के लिए तैयार है।

Munawar Faruqui के म्यूजिक वीडियो ‘हल्कि हल्कि सी’ की हर ओर चर्चा है। टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान के साथ पहली बार उनकी रोमांटिक जोड़ी देखने के लिए फैंस खासे उत्साहित हैं। इस म्यूजिक वीडियो से मुनव्वर और हिना की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और अब वह पोस्टर सामने आया है, जिसका सभी फैंस को इंतजार था।
Munawar Faruqui और हिना करेंगे रोमांस
मुनव्वर फारुकी रियलिटी शो की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके हैं। वहीं, हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 17 ओवर होने के बाद मुनव्वर के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। उनके पास कई शो के ऑफर हैं। अब फैंस उन्हें किसी दूसरे रियलिटी शो में देख पाएंगे या नहीं, यह तो बाद की बात है। मगर फिलहाल उन्हें हिना खान के साथ बारिश की बूंदों में रोमांस करते देखा जाएगा। उनके म्यूजिक वीडियो ‘हल्कि हल्कि सी’ का पोस्टर सामने आ चुका है।

पहली बार दिखेगी मुनव्वर-हिना की जोड़ी
पोस्टर में मुनव्वर और हिना ने कोजी कपल के तौर पर पोज दिया है। उनकी लव स्टोरी को कोलकाता के बैक ड्रॉप में शूट किया गया है। हिना और मुनव्वर इस वीडियो में बंगाली कपल बने हैं, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं वह बारिश की बूंदों में रोमांस कर एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में कोलकाता का ब्रिज भी बना है। मुनव्वर फारुकी ने म्यूजिक एल्बम का पोस्टर शेयर किया है। इसे देखने के बाद फैंस की इस कपल को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। ‘हल्कि हल्कि सी’ का टीजर 20 फरवरी को सुबह 11 बजे आएगा।
- और पढ़े
- Munawar Faruqui और हिना खान म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे एक साथ, कोलकाता में शुरू की शूटिंग
- Supreme Court ने देश की जेलों में प्रेग्नेंट हो रही महिला कैदियों को लेकर की सुनवाई, जानिए क्या दिया आदेश
Anushka Sharma की दूसरी डिलीवरी डेट हुई कन्फर्म, भारत में नहीं होगा बच्चे का जन्म



