Ajay Devgn की फिल्म रेड 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यहाँ तक की फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर के साथ इसके रिलीज डेट की भी जानकारी दे दी है।

Ajay Devgn की फिल्म रेड की लोगों ने खूब चर्चा की थी। लोगो को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद भी आई थी। इसी को देखते हुए फिल्म के अगले पार्ट रेड 2 की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने ‘रेड’ के सीक्वल का एलान करते हुए पोस्टर साझा किया। 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रेड’ की जबरदस्त सफलता के बाद अजय देवगन ‘रेड 2’ के लिए निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ फिर से जुड़े हैं।
Ajay Devgn की फिल्म ‘रेड 2’ की शूटिंग शुरू
Ajay Devgn की ‘रेड’ का सीक्वल आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की शूटिंग आज छह जनवरी से मुंबई में शुरू हो गई है और इसे बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शूट किया जाएगा। ‘रेड 2’ का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो के तहत किया है।

पोस्टर जारी कर किया ऐलान
फिल्म के निर्माता अभिषेक पाठक ने आगामी फिल्म के एक पोस्टर के साथ इस खबर की घोषणा की। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ। अजय देवगन रेड 2 में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस आ गए हैं। 15 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर एक और सच्चा मामला लाने के लिए तैयार हैं।’ अब साफ है कि यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- और पढ़े
- Ranbir Kapoor की गोद में दूसरी बार दिखी बेटी राहा, पिंक कलर की हुडी में क्यूटनेस का दिखा अंबार
- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के बेघर होते ही सलमान ने लगाई घरवालों की क्लास, जानिए क्या कहा