Ankita Lokhande बिग बॉस 17 में ट्रॉफी के बेहद करीब आकर हार गई। अपने घर लौटने के बाद उन्होंने पार्टी की और अब पहला सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पूरी जर्नी दिखाई।

Ankita Lokhande ने ‘बिग बॉस 17’ हारने के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल को याद किया और बताया कि अब वो ‘रिश्तों वाली लड़की’ से पहचानी जाएंगी। वो ये भी लिखती हैं कि उनके लिए हार या जीत मायने नहीं रखता है। इससे पहले Ankita Lokhande के पति विक्की जैन ने उनपर ढेर सारा प्यार उड़ेला था।
Ankita Lokhande ने शेयर की लेटेस्ट पोस्ट
लेटेस्ट पोस्ट में अंकिता की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ के सीन से होती है। इसके बाद उस सीन को दिखाया जाता है, जब अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ ‘बिग बॉस 17’ में परफॉर्म किया था। इसके साथ ही वीडियो में लिखकर आता है ‘वन मैन आर्मी, जिसने इस शो पर और दिलों पर राज किया। ‘बिग बॉस 17’ को ‘द अंकिता लोखंडे शो’ के रूप में याद किया जाएगा। इसमें दिखाया गया कि कैसे वो फैशन आइकॉन रहीं, बुरे वक्त में को-कटेस्टेंट्स का साथ दिया, उन्हें गले लगाया।

अंकिता पर विक्की ने लुटाया प्यार
विक्की जैन ने अपनी बीवी पर खूब प्यार उड़ेला। उनके लिए पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘अंकिता, आपने जैन और लोखंडे को गौरवान्वित किया! चाहे जिस तरह से आपने खेल खेला हो या जिस तरह से आपने हार नहीं मानी, हर चीज में आप बेस्ट थीं और मुझे यकीन है कि तुम्हारे सारे फैंस, दोस्त सब प्राउड होंगे तुम्हारे लिए।’
- और पढ़े
- Ajay Devgan की फिल्म शैतान का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगी यह डरावनी मूवी
- Fighter फिल्म सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए पहले शो को लेकर यूजर्स का सोशल मीडिया पर रिव्यू
Ram Mandir के लिए फ्री में बस और विमान टिकट दे रहा पेटीएम, जानिए अयोध्या जाने के लिए क्या करें



