Dunki फिल्म को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी क्रेज बना हुआ है। फैंस इसके गाने को अपना भरपूर प्यार भी दे रहे है। इसके रिलीज को लेकर लोग काफी उत्साहित दिख रहे है।
Dunki फिल्म का गाना ‘लुट- पुट गया’ को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा। शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी के इस गाने पर मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल का एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा। यह वीडियो शाहरुख़ खान यूनिवर्स फैन के ऑफिसियल अकाउंट से ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। जिसमें गाने पर स्टेप्स करते क्रिसगेल नजर आ रहे है।
Dunki फिल्म के गाने पर थिरके क्रिकेटर
सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में क्रिसगेल एक लड़की के साथ नाच रहे है। वह लड़की उन्हें गाने के हिसाब से स्टेप सिखा रही है। वीडियो को जब शाहरुख़ खान ने देखा तो उसे रीट्वीट करने से रोक नहीं पाए। शाहरुख ने अपने फैन पेज की वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘और यूनिवर्स बॉस ने इसे पार्क के बाहर हिट किया, जैसा की वे करते हैं। थैंक्स माई मैन क्रिस गेल, हम मिलेंगे और जल्द ही साथ में लूट पुट गया पर डांस करेंगे, हा हा।
वीडियो पर फैंस लुटा रहे जमकर प्यार
क्रिसगेल की वीडियो को शाहरुख़ खान से तो प्यार मिला ही। साथ ही फैंस से भी भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। शाहरुख खान Dunki की रिलीज से पहले बीते दिनों माता वैष्णो के दरबार पहुंचे थे। किंग खान ने माता रानी से अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ की। हालांकि इससे पहले भी शाहरुख पठान और जवान की रिलीज से पहले वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।
- और पढ़े
- Bigg Boss 17: घर में हुआ शॉकिंग एविक्शन, सलमान के शो से बाहर हुई खानजादी
- MS Dhoni की 7 नंबर की जर्सी हुई रिटायर, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
Bigg Boss 17: घर में हुआ शॉकिंग एविक्शन, सलमान के शो से बाहर हुई खानजादी