Health News : कहीं आप भी शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? आइए दिल से जुड़ी बीमारी के कुछ वॉर्निंग साइन्स के बारे में जानते हैं जिन्हें महसूस करते ही आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से आपकी हार्ट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होना आपकी डैमेज्ड हार्ट हेल्थ की तरफ इशारा कर सकता है?
अगर आप भी अभी तक दिल से जुड़ी बीमारी के कुछ कॉमन वॉर्निंग साइन्स से बेखबर हैं तो आपको इसके बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। दरअसल, इस जानकारी की कमी की वजह से आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
Health News : सीने में दर्द

जरूरी नहीं है कि हर बार सीने में होने वाले दर्द की वजह गैस या फिर ACDT हो। कभी-कभी सीने का दर्द दिल से जुड़ी कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। आपको सीने में अक्सर महसूस होने वाली जकड़न या फिर दबाव को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Health News : पीठ में दर्द
Health एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीठ के ऊपरी हिस्ते में दर्द महसूस होना आपके दिल से जुड़ी बीमारी के कुछ कॉमन वॉर्निंग साइन्स में से एक हो सकता है। इसलिए आपको कंधे के बीच के हिस्से में हो रहे दर्द को महज मसल पेन समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए।
Health News : पेट में दर्द
क्या आप भी पेट के दर्द पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं? दरअसल, अगर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा है तो दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ सकती है। अगर पेट दर्द के साथ-साथ मतली जैसा भी लग रहा है तो आपको तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।
Health News : बाईं बांह में दर्द
अगर आपकी बाईं बांह में दर्द हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। दिल का दौरा पड़ने पर छाती से लेकर बाईं बांह, कंधे और जबड़े तक दर्द महसूस हो सकता है।
(Latest Health News : ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट कर लेने में ही समझदारी है)
और पढ़े : Health News
- इस फेशियल एक्सरसाइज से मिलेगा Dark Circle से छुटकारा, जानिए कैसे करें
- कौन सा Face Serum करता है त्वचा का देखभाल, जानिए विटामिन सी और रेटिनॉल में फर्क
- अपनी Diet में शामिल करें ये सुपरफूड, महिलाओं को दिखेंगे कई सारे फायदे
- Weight Loss करने वालों को फॉलो करनी चाहिए 2-2-2 समीकरण, जानिये क्या है इसकी विधि
People also ask : Latest Health News
मानव शरीर में दर्द होने का क्या कारण है?
अत्यधिक परिश्रम या शारीरिक गतिविधि: बहुत अधिक शारीरिक गतिविधि में संलग्न होना, विशेष रूप से यदि शरीर उसका अभ्यस्त न हो, मांसपेशियों में दर्द और पीड़ा उत्पन्न कर सकता है।
चोट या आघात: मोच, खिंचाव, चोट और मांसपेशियों में अन्य चोटों के कारण स्थानीय दर्द और पीड़ा हो सकती है।
शरीर में दर्द कितने प्रकार के होते हैं?
पूरे शरीर में दर्द को हल्का, मध्यम या गंभीर के रूप में वर्णित किया जा सकता है, और यह तीव्र, रुक-रुक कर या दीर्घकालिक (क्रोनिक) हो सकता है। अक्सर, शरीर में दर्द किसी साधारण सी बात जैसे कि तीव्र व्यायाम या फ्लू जैसे वायरस के कारण हो सकता है।
मेरे पूरे शरीर में दर्द हो रहा है तो मैं क्या करूं?
आराम करें: अपनी मांसपेशियों और जोड़ों को आराम करने और ठीक होने का समय दें। बर्फ या हीटिंग पैड: यदि आपके शरीर का कोई ऐसा हिस्सा है जो अधिक दर्द कर रहा है, तो बर्फ और गर्मी आपके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है।
गर्म स्नान: गर्म स्नान आपकी मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है।
शरीर में कमजोरी के लक्षण क्या होते हैं?
चिंता, नींद न आना, थकान, एकाग्रता में कमी, काम की उत्पादकता में कमी शारीरिक कमज़ोरी के लक्षण हैं जो जीवन को और भी कठिन बना देते हैं।
पूरे शरीर की हड्डियों में दर्द क्यों होता है?
हड्डियों में दर्द के कई संभावित कारण हो सकते हैं, जिनमें गठिया, फ्रैक्चर और बढ़ते दर्द शामिल हैं। कम आम तौर पर, यह हड्डी के कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। हड्डियों में दर्द शुरू में कोमलता के रूप में हो सकता है, फिर यह लगातार या रुक-रुक कर होने वाला दर्द बन सकता है।
किसकी कमी से शरीर में दर्द होता है?
पोटैशियम (potassium) की कमी से शरीर दर्द की समस्या ज्यादा होती है।
पोटैशियम मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने, स्वस्थ तंत्रिका कार्य को बनाए रखने और द्रव संतुलन को नियंत्रित करने में मदद करता है। दरअसल, जब शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होती है तो थकान और कमजोरी महसूस होती है।
शरीर में दर्द कितने प्रकार के होते हैं?
इसके दो मुख्य प्रकार हैं ऊतक क्षति के कारण होने वाला दर्द (जिसे नोसिसेप्टिव दर्द भी कहते हैं) और तंत्रिका क्षति के कारण होने वाला दर्द (जिसे न्यूरोपैथिक दर्द भी कहते हैं)। तीसरी श्रेणी साइकोजेनिक दर्द है, जो मनोवैज्ञानिक कारकों से प्रभावित होने वाला दर्द है।