Hemant Soren अपने ऊपर लगे इल्जाम पर बोलते हुए ED-CBI-IT पर निशान साधा है। उन्होंने कहा अगर हिम्मत है तो सदन में मेरे नाम की साढ़े 8 एकड़ की जमीन के कागज दिखाइए। अगर ऐसा हो गया तो राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा। राजनीति ही क्या झारखंड छोड़कर चला जाऊंगा।

Hemant Soren आज झारखंड विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करेंगे। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। बता दें कि फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं।
Hemant Soren छोड़ देंगे राजनीति
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि यह झारखंड है। इस राज्य में हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है। जहां करोड़ों रुपये डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं ED-CBI-IT उनका एक बाल बांका नहीं कर सकती। ये देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करते हैं। अगर है हिम्मत तो सदन में कागज दिखाएं कि यह साढ़े 8 एकड़ की जमीन हेमंत सोरेन के नाम पर है।

Hemant Soren ने अपनी गिरफ्तारी पर क्या कहा
झारखंड राज्य के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि 31 जनवरी की काली रात में एक काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। मेरे संज्ञान में 31 तारीख की रात को देश में पहली बार किसी सीएम की गिरफ्तारी हुई है। मुझे लगता है इस घटना को अंजाम देने में कहीं न कहीं राजभवन भी शामिल है। जिस तरीके से यह घटित हुई मैं उससे हैरान हूं।
- और पढ़े
- PM Modi ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर दी बधाई, कहा- बेहद भावुकता भरे क्षण
- Poonam Pandey है जिंदा, इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा, मौत की खबर है झूठी
Facebook आज ही के दिन हुआ था लॉन्च, 20 साल पहले सोशल मीडिया ने बदली थी सूरत



