IND vs IRAN Kabaddi: भारत और ईरान के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मुकाबला खेला गया। मैच के अंत में पॉइंट को लेकर मैट पर भारी विवाद हुआ। मैच को करीब घंटे पर रोका गया। लेकिन अंत में भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया।
IND vs IRAN Kabaddi: एशियन गेम्स में भारत और ईरान के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। इसे भारतीय टीम ने अपने नाम कर गोल्ड मेडल जीता। लेकिन मैच में भारी विवाद हुआ। मुकाबला खत्म होने में सिर्फ 65 सेकेंड बचे थे। मैच का स्कोर 28-28 था।
इस समय भारतीय टीम के कप्तान पवन सेहरावत रेड करने के लिए जाते हैं। यह डू एंड डाई रेड था। यानी इसमें पवन को किसी भी कीमत पर पॉइंट लेना था। ईरानी डिफेंडर को टच करने की कोशिश में पवन लॉबी में चले गए। उनके बाद मैट पर मौजूद ईरान के 4 खिलाड़ी भी लॉबी में आ गए।
IND vs IRAN मैच के दौरान हुई बहस
भारतीय कबड्डी टीम का दावा था कि पवन सेहरावत बिना किसी खिलाड़ी को टच किए लॉबी में गए हैं तो वह आउट हैं। लेकिन इसके साथ ही ईरान के चारों डिफेंडर भी आउट हैं। रेफरी ने पहले दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया।
भारत ने इसके बाद विरोध शुरू कर दिया। फिर रेफरी ने भारत को तीन जबकि ईरान को एक पॉइंट दिया। इसके बाद ईरान ने विरोध किया तो रेफरी ने काफी बातचीत के बाद 1-1 फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया के कोच कबड्डी के भास्करन ने ऑफिशियल्स से बहस कर दी।
काफी देर विवाद चलने के बाद रेफरी ने भारत को चार और ईरान को एक पॉइंट दिया। फिर ईरान की टीम ने विरोध शुरू कर दिया। अंत में भारत को तीन और ईरान को एक पॉइंट दिया गया। नियम यही था और इसी वजह से ईरान को सहमत होना पड़ा। फिर जानकर मैच दोबारा शुरू हो पाया।
भारत के पक्ष में आया फैसला – IND vs IRAN
भारत को तीन पॉइंट मिलने के बाद स्कोर 31-29 हो गया। अगले रेड में भारतीय डिफेंडर ने ईरान के रेडर को आउट कर दिया। अगला रेड मैच का आखिरी रेड था और इसमें भारतीय रेडर ने पॉइंट लेकर मुकाबले को 33-29 कर दिया। इसके बाद रेफरी ने मैच खत्म होने की घोषणा कर दी।
इस जीत के साथ ही भारत ने गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया। 2018 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत को ईरान के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने एक बार फिर एशियन गेम्स में कबड्डी की बादशाहत हासिल कर ली है।
- और पढ़े
- Tiger 3: टाइगर 3 इस दिवाली को होगी रिलीज, पोस्टर देख फैंस कर रहे इंतजार
- UP Police: UP Police में 67 हजार पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए खुशखबरी
UP Police: UP Police में 67 हजार पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए खुशखबरी