Sonia Gandhi ने आज MP Election के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली के आवास पर केंद्रीय चुनाव समीति की महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है।
Sonia Gandhi ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति शनिवार को बैठक करने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श होगा। यह बैठक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली में 10 जनपथ रोड स्थित आवास पर होगी। बैठक शाम करीब 4 बजे होने वाली है।
Sonia Gandhi और Rahul Gandhi कर रहे तैयारी
इससे पहले, 3 अक्टूबर को कांग्रेस ने प्रदेश में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी की थी। यह बैठक भी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर फैसला करने के लिए थी। इससे पहले प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए अपने अभियान तेज कर दिए हैं।
BJP के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया है। दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।
MP Election में BHP ने जारी की सूचि
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा पहले ही उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी है। उनकी दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित राज्य के कई दिग्गज शामिल थे। कांग्रेस मध्य प्रदेश में भाजपा से सत्ता छीनने की कोशिश में हैं।
Rahul Gandhi और प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। – Sonia Gandhi
MP में चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच किसी भी समय तय होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के अलावा चार अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं।
- और पढ़े
- Tiger 3: टाइगर 3 इस दिवाली को होगी रिलीज, पोस्टर देख फैंस कर रहे इंतजार
- UP Police: UP Police में 67 हजार पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए खुशखबरी
IND vs IRAN Kabaddi: भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स में ईरान को हराया