Lahore 1947 फिल्म में सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं। जिसके लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे है।
![Lahore 1947](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-design-24-300x200.jpg)
Lahore 1947 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। वहीं, हर दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर मीडिया में आती ही रहती हैं। अब सूत्रों की मानें तो ‘लाहौर 1947’ फिल्म में सनी से मुकाबला करने के लिए विलेन की खोज पूरी हो चुकी है।
Lahore 1947 में कौन होगा विलेन
अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं। दर्शकों में अभी से इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सनी के फैंस भी Lahore 1947 से जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल का मुकाबला इस फिल्म में अभिनेता अभिमन्यु सिंह से होने वाला है। अभिमन्यु सिंह बॉलीवुड में निगेटिव किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं और इस फिल्म में भी वे विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
![Lahore 1947](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-design-2-8-300x200.jpg)
सनी और संतोषी की जुगलबंदी
सनी देओल ‘लाहौर 1947’ से पहले भी राजकुमार संतोषी के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भी सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका होता ही है। सनी देओल ने अपनी कुछ बेहतरीन फिल्में राजकुमार संतोषी के साथ दी हैं। दोनों ने एक साथ मिलकर ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। अब दर्शक ‘लाहौर 1947’ में इन दोनों का कमाल देखने को बेताब हो रहे हैं।
- और पढ़े
- PM Modi ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस न भविष्य भांप सकती है और न ही कोई प्लान है
- Alia Bhatt की ‘पोचर’ का बेटी राहा से है खास कनेक्शन, जानिए कब रिलीज होगी सीरीज