Mahua Moitra के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग उठी है। दरअसल, एक वकील ने कहा है कि टीएमसी सांसद उनके घर में जबरने घुसी हैं और स्टाफ को डराने-धमकाने की कोशिश की है। महुआ पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली है।

Mahua Moitra के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। हौज खास के एसएचओ को दी शिकायत में वकील जय अनंत ने कहा कि महुआ मोईत्रा 5 और 6 नवंबर को बिना बुलाए उनके घर पहुंचीं, जिसमें एक बार वो सांसद पिनाकी मिश्रा की गाड़ी से तो दूसरी बार विधायक विवेक गुप्ता की कार से आई थीं। जय अनंत ने शिकायत में लिखा कि महुआ ने उनके घर में अनाधिकार प्रवेश किया और ये डराने के मकसद से किया गया।
Mahua Moitra पर करप्शन का आरोप
वकील ने पुलिस से अनाधिकृत प्रवेश मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। जय अनंत ने ये भी कहा कि महुआ के खिलाफ करप्शन की शिकायत की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए वह शारीरिक नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने और मामला दर्ज करने को कहा। साथ ही अपने लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की।
बिजनेसमैन से पैसे लेने का आरोप
जय अनंत उस समय सुर्खियों में आए जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर सदन में सवाल पूछने के लिए एक बिजनेसमैन से पैसे लेने का आरोप लगाया। दुबे का कहना है कि उन्होंने अपने आरोपों का आधार जय अनंत के पत्र को बनाया है। वकील का दावा है कि उनके पास टीएमसी सांसद द्वारा अडानी समूह के बारे में सवाल पूछने के बदले हीरानंदानी से रिश्वत लेने के “अटूट सबूत” हैं।

Mahua Moitra ने आरोपों बताया था अपमानजनक
Mahua Moitra ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें अपमानजनक बताया है। उन्होंने अपने दावों को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत को कानूनी नोटिस भी भेजा था। 2 नवंबर को मोइत्रा आरोपों के संबंध में संसद की आचार समिति की सुनवाई के लिए उपस्थित हुई थीं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया था कि समिति के सदस्यों ने “अपमानजनक, अनैतिक और पूर्वाग्रहपूर्ण” आचरण किया है। वह अन्य विपक्षी सांसदों के साथ सुनवाई से वॉकआउट कर गई थीं।
- और पढ़े
- Supreme Court का प्रदूषण के खिलाफ सख्त तेवर, कहा- बर्दाश्त से बाहर हो गया, हमने बुलडोजर चलाया तो नहीं रुकेंगे
- Nitish Kumar पर लगा आरोप, भाजपा को खुश करने के लिए हटवाया तेजस्वी का पोस्टर
Nitish Kumar ने बिहार विधानसभा में मांगी माफ़ी, महिलाओं पर दिया था गलत बयान



