PM Modi एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहते है कि जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, तो ये केवल शब्द भर नहीं है, ये हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाने का अभियान है, ये गरीबी को जड़ से मिटाने का अभियान है।
PM Modi ने शुक्रवार को एनएलसी इंडिया की 300 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना में 1,756 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा। ये परियोजना राजस्थान के बारसिंगसर में लगाई जाएगी। इस बीच पीएम मोदी ने राजस्थान के लोगों को बधाई दी।
PM Modi ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या ये है कि वो दूरगामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती. कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है। कांग्रेस की इसी सोच के कारण भारत अपनी बिजली व्यवस्था को लेकर बदनाम रहता था। कांग्रेस के दौरान बिजली की कमी के कारण पूरे देश में कई-कई घंटों तक अंधेरा हो जाता था। करोड़ों घरों में बिजली कनेक्शन ही नहीं था। बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता।
17 हजार करोड़ रुपए की परियोजना का शुभारंभ
PM Modi ने कहा कि कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति का राजस्थान के लोगों ने जयपुर में जो स्वागत-सत्कार किया, उसकी गूंज पूरे भारत समेत फ्रांस में भी हो रही है। यही तो राजस्थान के लोगों की खासियत है, हमारे राजस्थान के भाई-बहन जिस पर प्रेम लुटाते हैं, कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।
- और पढ़े
- Munawar Faruqui और हिना खान म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे एक साथ, कोलकाता में शुरू की शूटिंग
- Supreme Court ने देश की जेलों में प्रेग्नेंट हो रही महिला कैदियों को लेकर की सुनवाई, जानिए क्या दिया आदेश
Alia Bhatt की ‘पोचर’ का बेटी राहा से है खास कनेक्शन, जानिए कब रिलीज होगी सीरीज


