PM Modi ने मध्यप्रदेश के चुनावी रैली के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में उनकी सरकार बनती है, तब भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया में टॉप पोजिशन मिलेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश के तेज आर्थिक विकास की बात भी की।

PM Modi ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए एक बड़ा लक्ष्य तय किया है। मध्यप्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भारत की इकोनॉमी को दुनिया में ‘टॉप पोजिशन’ मिलेगी। उन्होंने अपने दो कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के बाारे में भी बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में उनके सत्ता संभालने के बाद से देश का आर्थिक विकास बेहद तेजी से हुआ है।
उस समय भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, आज ये 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है. हम अब ब्रिटेन की इकोनॉमी को पीछे छोड़ चुके हैं, जिनका कभी भारत पर 200 साल राज था। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ” मेरे तीसरे कार्यकाल में में देश की इकोनॉमी को दुनिया में टॉप पोजिशन पर ले जाउंगा।’
PM Modi ने गिनाई भारत की महानता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक में दुनिया की तारीफा पा रहा है। उसका ध्यान खींच रहा है। 10वीं अर्थव्यवस्था से हम 9वीं, 8वीं, 7वीं, और 6वीं बड़ी अर्थव्यवस्था जब बने, तब हमारी ओर किसी ने उतना ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा और पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, तब सारी दुनिया की निगाहें उसकी ओर खिंची चली आईं।
भारत की अर्थव्यवस्था के 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने का अनुमान है। भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और जापान ही हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 2023 और 2024 में देश की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

PM Modi ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान, ”केंद्र हब एक रुपए जारी करती है, तब उसमें से मात्र 15 पैसे ही गरीब तक पहुंचते हैं।’ के आधार पर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही ‘85% कमीशन’ की रीत शुरू हो जाएगी। हालांकि उनके इस बयान का संदर्भ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान से है। कांग्रेस शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर हर काम में 50% कमीशन लेने को चुनावी मुद्दा बना रही है।
PM Modi ने महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता मिली थी, लेकिन उसके मुख्यमंत्री ‘सट्टा’ और कालाधन पैदा करने में लगे रहे।
- और पढ़े
- Supreme Court का प्रदूषण के खिलाफ सख्त तेवर, कहा- बर्दाश्त से बाहर हो गया, हमने बुलडोजर चलाया तो नहीं रुकेंगे
- Nitish Kumar पर लगा आरोप, भाजपा को खुश करने के लिए हटवाया तेजस्वी का पोस्टर
Mahua Moitra पर वकील ने लगाए गंभीर आरोप, घर में जबरन घुसने का लगा आरोप



