Amit Shah ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कि इलेक्शन से पहले पूरे देश में CAA कानून लागू कर देंगे।
![Amit Shah](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-design-2023-11-04T161146.995-300x200.jpg)
Amit Shah काफी समय से ऐसा कह रहे है कि सही समय आने पर पूरे देश में CAA कानून लागू कर दिया जायेगा। आपको बता दे कि कुछ ही महीनों के बाद लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां इसकी तैयारी में जोरो शोरो से लगी हुई है। इसी बीच गृहमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले पूरे देश में ये कानून लागू कर दिया जायेगा।
Amit Shah ने क्या कहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बातें एक टीवी चैनल के समिट के दौरान कही हैं। बता दें कि अगले दो से तीन महीने में यानी अप्रैल-मई महीने में चुनाव होने की संभावना है। चुनाव से कुछ दिन पहले शाह द्वारा दिए गए इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। अमित शाह ने कहा, ”मैं साफ कर देना चाहता हूं कि नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। यह वादा मूल रूप से कांग्रेस ने ही उनसे किया था।”
![Amit Shah](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-5-7-300x200.jpg)
विपक्ष पर भड़के Amit Shah
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर देश के मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ”हमारे मुस्लिम भाइयों को इस कानून को लेकर गुमराह किया जा रहा है। उन्हें भड़काया जा रहा है। यह कानून केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।”
- और पढ़े
- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya फिल्म को फैंस ने कहा सुपरहिट, शाहिद और कृति की कमेस्ट्री लोगों को आई पसंद
- Ankita- Vicky ने शेयर किया बाथरूम वीडियो, लोगों ने कहा- बिग बॉस के बाद इमेज सुधार रहे\
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya फिल्म में पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए कितना हुआ कलेक्शन