Bigg Boss 17: बिग बॉस का फिनाले जल्द ही होने वाला है। लेकिन इस घर के एक कंटेस्टेंट का सफर फिर ने नए शो में शुरू होने जा रहा है। बुधवार को रोहित शेट्टी घर में आये थे और उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का शो ऑफर किया है।
![Bigg Boss](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-2024-01-05T141245.263-300x200.jpg)
Bigg Boss 17: खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने बिग बॉस हाउस में आकर अपने शो के अपकमिंग सीजन का हिस्सा बनने के लिए एक कंटेस्टेंट को ऑफर दिया है। इस खबर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वह शायद अपनी प्रॉब्लम की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
Bigg Boss में अभिषेक को ऑफर हुआ नया शो
लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है कि अभिषेक कुमार को खतरों के खिलाड़ी का ऑफर रोहित शेट्टी ने दिया है। इस पर एक्टर ने इंटरेस्ट दिखाया है। हालांकि वह शो के बारे में बाद में तय करेंगे कि वह ऑफर स्वीकार करेंगे या नहीं। बता दें, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी और अरुण माशेट्टी पांच कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंच गए हैं। वहीं 28 जनवरी को फिनाले होने वाला है।
![Bigg Boss](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/12/Untitled-design-2023-12-08T164247.031-300x200.jpg)
नए शो को लेकर यूजर्स ने क्या कहा
इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, वह नहीं करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, अभिषेक की पर्सनैलिटी खतरों के खिलाड़ी के लिए परफेक्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा, अभिषेक खतरों के खिलाड़ी जीत सकते हैं। चौथे यूजर ने लिखा, अभिषेक का क्लौस्ट्रफ़ोबिया उनके शो में हिस्सा लेने में रुकावट बन सकता है। पांचवे यूजर ने लिखा, अभिषेक खतरों के खिलाड़ी जीत सकते हैं अगर उनका क्लॉस्ट्रोफोबिया रुकावट ना बने तो।
- और पढ़े
- Ajay Devgan की फिल्म शैतान का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगी यह डरावनी मूवी
- Fighter फिल्म सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए पहले शो को लेकर यूजर्स का सोशल मीडिया पर रिव्यू
Ajay Devgan की फिल्म शैतान का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगी यह डरावनी मूवी