Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में एक और नॉमिनेशन हो गया है। इस बार वोटो की कमी की वजह से सना राईस खान घर से बेघर हो गई है। जानिए बाहर आकर उन्होंने क्या कहा।

Bigg Boss 17: इस वीकेंड के वॉर में सलमान खान के शो से एक और एविक्शन हो गया। इस बार सना राईस खान घर से बेघर हो गई है। सना के घर से जाते समय सभी घर वाले काफी निराश होते है। सना की अब तक की पूरी जर्नी काफी उतार- चढ़ाव भरी रही है। पूरे समय में उन्होंने घर में लोगों को काफी इंटरटेन किया।
Bigg Boss से बाहर हुई सना राईस खान
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, नील भट्ट, खानजादी, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत, मुनव्वर फारुकी और सना सईद को नॉमिनेट किया गया था। यह हफ्ता काफी सस्पेंस भरा था कि कौन घर से बाहर जायेगा। जिसके बाद सलमान खान शो पे आते है और सबसे कम वोट पाए हुए सदस्य के नाम का ऐलान करते है। जिसके चलते सना को घर से बाहर जाना पड़ता है। कुछ घर वाले सना के जाने से काफी ज्यादा दुःखी दिखाई दिए।

मन्नारा को बताया अपना सच्चा दोस्त
Bigg Boss से बाहर आने के बाद मंच पर सना ने सलमान से बात की। जहाँ उन्होंने कहा कि ‘यह असाधारण यात्रा रही। यह उतार-चढ़ावों से भरपूर थे। कई मौकों पर तनावभरे पल भी आए। तमाम लड़ाई-झगड़े और मदभेदों के बीच मन्नारा चोपड़ा एक सच्चे दोस्त के रूप में मेरे साथ खड़ी रहीं और मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। कई चुनौतीपूर्ण पल भी आए। खासतौर से सनी आर्या, अरुण श्रीकांत, विक्की जैन और अनुराग डोभाल से तकरार वाले। लेकिन, बिग बॉस ने मुझे एक शानदार मंच दिया, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं’।
- और पढ़े
- Fighter फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, दीपिका- ऋतिक का हवाई एक्शन- किसिंग सीन फैंस को आया पसंद
- Bigg Boss 17: सना रईस खान और बिग बॉस के बीच हुई एक जबरदस्त डील, जानिए क्या है नया ट्विस्ट