Chirag Paswan और उनकी पार्टी ने बिहार में पांच की पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। वे इस बात से काफी ज्यादा खुश है और इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया था। बता दें 13 साल पहले चिराग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें उनकी एक्ट्रेस कंगना रनौत थी। जो की इस बार मंडी सीट से चुनाव जीत गई है।

Chirag Paswan ने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। बिहार के हाजीपुर सीट से उन्होंने 170105 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी ने भी बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया है। तो वही पहली बार चुनावी मैदान में खड़ी कंगना रनौत भी मंडी सीट से चुनाव जीत गई है। जहाँ पहले चिराग और कंगना फिल्मों में नजर आये थे वही अब दोनों संसद में बैठे नजर आने वाले है।
Chirag Paswan और कंगना रनौत दिखेंगे एक- साथ
कई लोगों को शायद पता नहीं होगा कि चिराग पासवान राजनीति से पहले बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। 13 साल पहले उनकी फिल्म आई थी- मिले ना मिले हम। इस फिल्म में उनकी हिरोइन कंगना रनौत थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी। इसके बाद चिराग ने राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की। बतौर राजनीति कंगना का ये पहला कदम है।

सच हुई चिराग की भविष्यवाणी!
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद Chirag Paswan का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने अपनी कोस्टार कंगना रनौत को लेकर एक टिप्पणी की थी। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ‘लोगों को हम दोनों एक साथ पसंद नहीं आए, पर हम दोनों अब एक साथ संसद में आने वाले हैं।’ बता दें कि चिराग और कंगना ने अपनी-अपनी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। चिराग ने बिहार की हाजीपुर सीट से आरजेडी उम्मीदवार को शिकस्त दी है। वहीं, कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी सीट से विजय हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के कद्वावर नेता विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त दी।
- और पढ़े
- Exit Poll के आंकड़ों को विपक्ष ने नकारा, कहा- इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीतेगा
- Hardik Pandya की तस्वीरें वापस दिखी नताशा के इंस्टाग्राम पर, जानिए क्या है पूरा मामला
PM Modi ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफ़ा, 8 जून को तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ