Congress जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस 100 से ज्यादा सीट पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगी।

Congress लोकसभा चुनाव को लेकर जोरो- शोरो से तैयारियों में लगी है। इसके लिए पार्टी आज यानी गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम तय किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ज्यादातर मौजूदा सांसदों को दोबारा मौका दे सकती है। इसके अलावा पार्टी बड़े चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति भी अपना सकती है।
Congress जारी कर सकती है पहली लिस्ट
उम्मीदवार तय करने के लिए गुरुवार (7 मार्च) को कांग्रेस की पहली बैठक पार्टी मुख्यालय में होगी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय करेगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्यों की सीटों को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर भी चर्चा कर सकती है।

इन दिग्गजों को मिल सकता है टिकट
उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने के बाद कांग्रेस जल्द पहली सूची जारी कर सकती है। सूत्रों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं से चुनाव लड़ने की अपेक्षा कर रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनंदगांव से चुनावी मैदान मे उतरेंगे। वहीं, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को वाराणसी से और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट मिल सकता है। दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से लड़ सकते हैं।
- और पढ़े
- Rahul Gandhi दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका गांधी का भी नाम आया सामने, देखिए लिस्ट
- Ajay Devgan की फिल्म मैदान का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, ईद पर सिनेमाघरों में देखेंगे मूवी