Rahul Gandhi दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने चुनाव की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जानिए कांग्रेस की पहली सूचि।
![Rahul Gandhi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-design-74-1-300x200.jpg)
Rahul Gandhi आगामी चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, किस सीट पर कौन उम्मीदवार सही रहेगा, कौन चुनौती देगा, इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान बैठक कर चुकी है। पार्टी उत्तर प्रदेश में खासतौर से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कोई गलती नहीं करना चाह रही है। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को उतारने का फैसला किया है।
Rahul Gandhi दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से चुनावी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव की तरह ही तरह अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि, पिछले चुनाव में राहुल गांधी बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से अमेठी से चुनाव हार गए थे। लेकिन वायनाड से उन्हें प्रचंड जीत मिली थी। लेकिन इस बार वायनाड से भी उनके लिए राह आसान नहीं होगा, क्योंकि लेफ्ट ने इस बार इस सीट से उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।
![Rahul Gandhi](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-2024-01-04T185647.744-300x200.jpg)
रायबरेली और अमेठी के बारे में जानिए
कांग्रेस पार्टी के लिए रायबरेली और अमेठी सीट का विशेष महत्व रहा है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2004 से ही रायबरेली सीट पर जीत दर्ज करती आ रही थीं। 2019 में वह यूपी की 80 सीटों में से कांग्रेस पार्टी की एकमात्र सांसद थीं। इस बार उन्होंने आम चुनाव में जाने से परहेज कर राजस्थान से राज्यसभा का रुख किया। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने भी चुनावी डेब्यू अमेठी सीट से किया था। इसके बाद उन्होंने यहा 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की।
- और पढ़े
- Arvind Kejriwal ईडी के सामने होंगे पेश, 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख
- Flipkart ने लॉन्च किया अपना UPI पेमेंट सर्विस, जानिए आम यूजर्स को क्या होगा इससे फायदा
PM Modi ने आगरा मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, सीएम योगी भी रहे मौजूद, 7 मार्च से जनता कर सकती है सफर