Deepika Padukone मुंबई में लोकसभा 2024 के वीते डालने के लिए गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस के 5 महीने के बेबी बंप और उनकी बॉडी को ट्रोलर्स निशाना बना लिया। दीपिका को ट्रोल करते हुए लोगों ने उनके बेबी बंप को नकली तक बताया।
![Deepika Padukone](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-design-10-8-300x200.jpg)
Deepika Padukone 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। कल एक्ट्रेस मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने पहुंची। दीपिका ने सफेद रंग की ढीली शर्ट और नील रंग की जींस पहनी हुई थी। वोटिंग के दिन से ही कुछ ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को निशाना बना लिया है। ट्रोलर्स ने यहां तक की दीपिका पादुकोण के 5 महीने के बेबी बंप को नकली बता दिया। दीपिका के इस तरह से ट्रोल किए जाने पर आलिया भट्ट और बॉलीवुड के कई स्टार्स ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।
Deepika Padukone के बेबी बंप को लोगों ने बताया नकली
भारतीय पत्रकार और टेलीविजन समाचार एंकर फेय डिसूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कड़े शब्दों में एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने दीपिका को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है। फेय डिसूजा ने अपने पोस्ट में लिखा, “’डियर सोशल मीडिया, Deepika Padukone अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं। उसने अपने शरीर या अपनी गर्भावस्था के बारे में आपकी प्रतिक्रिया नहीं मांगी। आपको उसके जीवन के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ये सब बंद करें।”
![Deepika Padukone](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-2024-01-04T125922.099-300x200.jpg)
आलिया भट्ट के साथ इन स्टार्स ने किया सपोर्ट
फेय डिसूजा के इसी पोस्ट पर सबसे पहले आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है। आलिया ही नहीं उनकी बहनों पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक करते हुए दीपिका को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है। इस पोस्ट पर और भी कई स्टार्स ने रिएक्शन दिया है। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने लिखा, “सौभाग्य से दीपिका पादुकोण दुनिया पर कब्जा करने में इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें कोई परवाह नहीं है।” वहीं एक्ट्रेस टीना दत्ता ने लिखा, “बिलकुल! लोग अपना संतुलन खो बैठे हैं।”
- और पढ़े
- Heeramandi की मल्लिका जान से मिले ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक, कहा- ज्यादातर लोगों ने देखी सीरीज
- Amit Shah का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- वोट के लिए देश की सुरक्षा पर आरोप लगा रही है
Poco F6 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानिए इस प्रीमियम फ़ोन का फीचर