Deepika Padukone हाल ही में येलो गाउन मे नजर आई थीं। इस गाउन में उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा था। इस गाउन की नीलामी को लेकर खबर आ रही है कि यह 20 मिनट के अंदर ही नीलाम हो गया।

Deepika Padukone इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह येलो कलर के मैटरनिटी गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं जिसकी अब नीलामी हो गयी है।
Deepika Padukone का गाउन हुआ नीलाम
दीपिका पादुकोण ने अपने मैटरनिटी येलो गाउन को नीलाम कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है। एक्ट्रेस ने बताया वह इन गाउन की नीलामी से आए हुए पैसे को डोनेट कर देंगी। दीपिका का यह गाउन पोस्ट करने के 20 मिनट के भीतर ही बिक गया।

कितने में नीलाम हुआ गाउन?
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिंक देते हुए इस गाउन की कीमत के बारे में बताया और उसमें अपनी फोटो पोस्ट की। दीपिका पादुकोण का ये गाउन 34 हजार में बिका है।
- और पढ़े
- Mehbooba Mufti ने जम्मू- कश्मीर में वोटिंग के दौरान पुलिस थाने के सामने दिया धरना, जानिए मामला
- ‘Bhaiyya Ji’ बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी, मनोज बाजपेयी की फिल्म की महज इतनी हुई कमाई
PM Modi ने खुद को बताया ‘गाली प्रूफ’, कहा- विपक्ष की गाली का मुझ पर असर नहीं होता



