Elvish Yadav बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद सुर्खियों में बने हुए है। एक बार फिर थप्पड़ विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर छाये हुए है।

Elvish Yadav आये दिन किसी न किसी विवाद में फंसे रहते है। बिग बॉस में लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। लेकिन शो से बाहर आने के बाद ही उनका नाम विवादों से जुड़ गया। पहले उनका नाम जहरीले सांपों की तस्करी से जुड़ा तो वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे रेस्तरां में बैठे एक शख्स को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। वे काफी गुस्साए हुए नजर आ रहे हैं।
Elvish Yadav का थप्पड़ वाला वीडियो वायरल
Elvish Yadav एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। वे कई मौकों पर स्पॉट किए जाते हैं। अब एक्टर एक वीडियो में शख्स को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो राजस्थान के जयपुर के किसी रेस्तरां का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश एक रेस्तरां में एंटर कर रहे हैं। इस दौरान वे आगे बढ़ते हैं तो झट से पीछे आते हैं। और साइड में बैठे एक शख्स को घसीट के थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद ही रेस्तरां में हड़कंप मच जाता है। किसी तरह एल्विश को काबू में लाया जाता है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है जो हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रहा है।

लोगो का क्या है रिएक्शन
वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि शख्स ने शायद एल्विश को कुछ बोला हो और वे तभी पीछे मुड़कर आए हों। वीडियो में एक आवाज भी आ रही है जिसमें एक शख्स एल्विश से पूछता भी नजर आ रहा है कि जिस शख्स को उन्होंने थप्पड़ मारा उन्होंने उसे ऐसा क्या बोला। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोग कमेंट में ऐसा कह रहे हैं कि उस शख्स ने एल्विश यादव की फैमिली के बारे में कुछ बोला है जिसके बाद ही एल्विश पीछे मुड़े और उन्होंने शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।
- और पढ़े
- Munawar Faruqui और हिना खान म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे एक साथ, कोलकाता में शुरू की शूटिंग
- Supreme Court ने देश की जेलों में प्रेग्नेंट हो रही महिला कैदियों को लेकर की सुनवाई, जानिए क्या दिया आदेश