Glowing Skin पाने के लिए ये जरूरी नहीं कि आप हमेशा महंगे मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इसके आलावा आप भी आप कुछ ऐसी चीजे है जिनके सेवन से आप Glowing Skin सकते है।

Glowing Skin हर कोई इंसान चाहता है। लेकिन कुछ ही लोग इसके लिए सतर्क रहते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए ये सबसे जरूरी है कि आपकी स्किन अंदर से एकदम क्लीन रहे। ग्लोइंग स्किन की जब भी बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले स्किन केयर रूटीन, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट और मेकअप आते हैं। जबकि आप अपने डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
Glowing Skin के लिए क्या पिएं
सर्दियों के मौसम में हम अधिकतर पानी कम पीते है। जिसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। सर्दी के मौसम में भी लिक्विड का सेवन करना उतना ही जरूरी है जितना कि गर्मियों में। इसलिए हमें अकसर कहा जाता है कि हम जितना ज्यादा पानी पिएंगे हमारी स्किन उतनी ही साफ रहेगी। आइए जानते हैं किन चीजों की मदद से हम शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
सब्जियों का जूस पिएं
सर्दी के मौसम में कई ऐसी सब्जियां मिलती है जिसके सेवन से आप शरीर में पानी की कमी दूर कर सकते हैं। इनमें सबसे अहम है चुकंदर। रोज चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती और चेहरे पर भी कुदरती निखार आता है। चुकंदर के अलावा आप खीरा, आंवला, गाजर, लौकी का भी जूस रोजाना पी सकते हैं। इन सब्जियों के जूस को आप घर में आसानी से बना सकते हैं।

छाछ पिएं
छाछ का सेवन अधिकतर लोग गर्मी में ही करते हैं। लोगों का मानना है कि इसकी तासीर ठंडी होती है जिस वजह से सर्दियों में इसे पीने से आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जबकि सर्दी हो या गर्मी रोजाना छाछ के सेवन से आप हेल्दी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसके साथ ही ये आपकी बॉडी से पानी की कमी को दूर कर आपको हाइड्रेटेड रखता है।
स्वाद में भरपूर और स्किन के लिए फायदेमंद होने के साथ ये पाचन संबंधी समस्याओं में भी कारगर साबित होता है। इसके रोजाना सेवन से आप अपच, पेट फूलना, मतली जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।

मसाला दूध
दूध को हमेशा से सेहत का खजाना माना जाता है। बचपन से ही हमें रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे हमारी हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसके साथ ही इसके रोजाना सेवन से आप कई संक्रामक बीमारियों से बचे रहते हैं। दूध के फायदों को दोगुना करने के लिए आप इसमें कुछ मसाले मिला सकते हैं।
इसके लिए आप पिस्ता, बादाम, केसर और इलायची को दरदरा पीस कर उबले हुए दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपकी सेहत भी बनेगी और चेहरे पर निखार भी आएगा। दूध में आप चीनी की जगह शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
- और पढ़े
- PM Modi पर टिप्पणी के बाद EaseMyTrip ने रद्द की मालदीव की सभी फ्लाइटे, जानिए पूरा मामला
- Bilkis Bano Case में 11 दोषियों को फिर से होगी जेल की सजा, SC ने गुजरात सरकार के फैसले को पलटा
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे की मां पहुंची घर के अंदर, कहा- दुनिया मजाक बना रही है! समझो तुम