Heat Wave को लेकर कुछ कुछ शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे मौसम में बाहर काम करने वाले लोगों की हालत और ज्यादा खराब है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है।

Heat Wave के चलते घरों से बाहर निकलना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। गर्मी के चलते दिन में ही नहीं, रात में भी लोगों को राहत नहीं है। अनुमान है कि देश के कई राज्यों और शहरों में पारा 50 डिग्री तक भी जा सकता है। भयंकर गर्मी, लू और Heat Wave से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यस्थलों को भी जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है। जिससे कर्मचारियों को परेशानी न हो।
Heat Wave से बचने के लिए गाइडलाइन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियोक्ताओं से कर्मचारियों को गर्मी से होने वाली परेशानियों के लक्षण पहचानने के लिए प्रशिक्षित करने की भी सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा, सिरदर्द, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और सांस लेने में समस्या गर्मी से संबंधित बीमारी के सामान्य लक्षण हैं।
हीटस्ट्रोक के लक्षण
शरीर में पानी की कमी, सिरदर्द, चक्कर आना और सांस लेने में परेशानी हीट स्ट्रोक के आम लक्षण हैं। इससे अलावा लू लगने से डायरिया, टाइफाइड, स्किन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होने की भी संभावना रहती है। गर्मी में होने वाले इन खतरों से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है।

इन्हें लोगों को होता है लू लगने का ज्यादा खतरा
कुछ लोगों को लू लगने का खतरा कुछ ज्यादा ही होता है। वो लोग जो बहुत ज्यादा शराब पीने हैं, पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, इसके अलावा हार्ट व किडनी की बीमारियों से जूझ रहे लोग भी आसानी से लू की चपेट में आ जाते हैं।
- और पढ़े
- Mehbooba Mufti ने जम्मू- कश्मीर में वोटिंग के दौरान पुलिस थाने के सामने दिया धरना, जानिए मामला
- ‘Bhaiyya Ji’ बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी, मनोज बाजपेयी की फिल्म की महज इतनी हुई कमाई
Rahul Gandhi ने की पीएम मोदी के मन की बात, बताया क्यों निकाली गई परमात्मा वाली कहानी



