IND vs AUS: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत तो पहले से ही पहुँच गई थी। अब ऑस्ट्रेलिया भी साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुँच गई है।

IND vs AUS: भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल में देखने के लिए पूरे फैंस फैंस काफी उत्साहित है। जिसके लिए भारतीय फैंस अहमदाबाद पहुँच चुके है। लेकिन फैंस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल वर्ल्ड कप के चलते होटल्स और फ्लाइट का किराया काफी महंगा हो गया है।
IND vs AUS फ़ाइनल के चलते किराया हुआ महंगा
वर्ल्ड कप फाइनल देखने जाने वाले लोगों के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल से पहले शहर के लग्जरी होटल्स एक रात ठहरने के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा चार्ज कर रहे हैं। वहीं, फ्लाइट्स की कीमतें भी बढ़ गई हैं। अहमदाबाद के लिए राउंड-ट्रिप टिकटों में 200-300 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा रही है। फाइनल की पूर्व संध्या यानी 18 नवंबर की शाम को दिल्ली से उड़ान की कीमत अब 15,000 रुपये है।

वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी होने के बाद चीजे महँगी
क्रिकेट फैंस के लिए अहमदाबाद में रहना और टिकट सुरक्षित करना एक कठिन चुनौती बन गया है। विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रशंसकों को उड़ान की लागत में वृद्धि और अत्यधिक होटल टैरिफ का सामना करना पड़ा। जैसे ही भारत ने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया स्थिति और खराब हो गई, अहमदाबाद में होटल की कीमतें आसमान छूने लगीं।
- और पढ़े
- Bigg Boss 17: वीकेंड के वार पर अनुराग पर बरसेंगे सलमान खान, जानिए क्या कहा ऐसा
- Bigg Boss 17: विक्की जैन से लड़ाई के बीच मां बनने वाली है अंकिता लोखंडे? जानिए तबियत को लेकर क्या कहा