ISRO ने चंद्रयान- 3 को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। इन्होने बताया कि विक्रम के उतरते ही चांद की सतह का रंग बदल गया।
ISRO की तरफ से आज ट्वीट के जरिए बड़ी जानकारी दी गई है। चंद्रयान-3 मिशन बेहद सफल रहा है। चांद पर एक दिन यानी धरती के 14 दिनों के लिए विक्रम लैंडर अपने साथ रोवर प्रज्ञान को लेकर उतरा था। आज इसरो ने बताया है कि जिस समय लैंडर चांद पर उतरा था, उस समय क्या हुआ था। ISRO के वैज्ञानिक ने ये सारी बातें विक्रम में लगे सेंसर और कैमरे के मदद से ली है।
ISRO ने बताया इजेक्टा हेलो क्या है
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर उतरा था तो एक कमाल की घटना घटी थी। विक्रम ने चांद की सतह पर 2 टन से ज्यादा धूल और चट्टानों के टुकड़ों को हटाया था। इससे लैंडर के चारों ओर एक चमकदार क्षेत्र बन गया था। वैज्ञानिकों ने ऐसी उम्मीद भी की थी। जैसे ही विक्रम ने करीब आकर चांद की सतह पर लैंड किया, इसने अपने आखिरी के स्टेज वाले थ्रस्टर्स को एक्टिव किया था। इसके चलते चांद की सतह पर काफी मात्रा में मिट्टी या कहिए ऊपरी सतह हट गई। इस घटना को वैज्ञानिक अब ‘इजेक्टा हेलो’ कह रहे हैं।
चंद्रयान-3 के लैंडर उतरते ही क्या हुआ
ISRO ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की ऊपरी सतह पर करीब 2.6 टन सामग्री को हटाया था और वह लैंडिंग साइट के आसपास 108 वर्ग मीटर के इलाके में फैल गई थी। ऐसे में समझा जा सकता है कि चांद पर शायद कुछ वैसा ही हुआ होगा जैसे किसी हेलिकॉप्टर के उतरने पर धरती पर धूल उड़ा करती है।
चंद्रयान-2 के जरिये ISRO को मिली काफी मदद
चांद पर घटी इस घटना को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 ऑर्बिटर में लगे ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे की मदद ली। उन्होंने विक्रम के उतरने से कुछ घंटे पहले और बाद में मिले हाई-रिज़ॉल्यूशन पैनक्रोमेटिक इमेजरी की स्टडी की। इससे ‘इजेक्टा हेलो’ का पता चला। जो लैंडर के चारों तरफ एक अनियमित चमकीले पैच के रूप में दिखाई दिया। धरती के वातावरण में इस तरह की घटना सामान्य बात है लेकिन विक्रम के जरिए भारत को चांद की सतह के बारे में अहम जानकारी मिली है।
- और पढ़े
- Anushka Sharma ने दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटोज
- Sanjay Singh की फिर बड़ी मुश्किलें, शराब घोटालें में 10 नवंबर तक फिर भेजा गया जेल
Sanjay Singh की फिर बड़ी मुश्किलें, शराब घोटालें में 10 नवंबर तक फिर भेजा गया जेल