Janhvi Kapoor ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया है। जानिए कौन सी फोटोज पर किया रिएक्ट।
![Janhvi Kapoor](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-6-2-300x200.jpg)
Janhvi Kapoor जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपने किरदार से जुड़ी 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया है।
Janhvi Kapoor ने कैसी फोटोज की शेयर?
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से अपने किरदार महिमा की 2 तस्वीर शेयर की है। एक में वह व्हाइट सूट पहने हुए रंगों से खेलते हुए दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह मैदान पर क्रिकेट की जर्सी में प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में जान्हवी ने रेड टी-शर्ट, ब्लैक जॉगर्स, बैटिंग पैड और ग्लव्स पहने हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘महिमा के दोनों रूप।’
![Janhvi Kapoor](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-9-8-300x200.jpg)
बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया ये रिएक्शन
जान्हवी कपूर की इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिल के इमोजी के साथ कुछ फेस इमोजी कमेंट किए हैं। बता दें कि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव हैं। यह फिल्म थिएटर में 31 मई को रिलीज होगी।
- और पढ़े
- CBSE Board Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए डायरेक्ट लिंक से कैसे करें चेक
- Sonia Gandhi ने किया बड़ा ऐलान, कहा- गरीब महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रुपए
Mia Khalifa का ट्वीट इंटरनेट पर मचा रहा तबाही, पोस्ट में सरकार को लेकर उठाया सवाल