Janhvi Kapoor और शिखर पहाड़िया को लेकर आये दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ बातें आती रहती है। दोनों की साथ में तस्वीरें भी हमेशा लोगों को देखने को मिलती है। दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी किये गए। और अब दोनों के रिश्ते को लेकर बोनी कपूर ने भी बड़ी बात कह दी है।
![Janhvi Kapoor](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-design-2023-11-01T155802.785-300x200.jpg)
Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड को लेकर पहली बार बोनी कपूर ने कुछ कहा है। अक्सर कई मौकों पर शिखर पहाड़िया को जाह्नवी कपूर की फैमिली के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है और पब्लिक इवेंट्स में उन्हें जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ भी क्लिक किया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने शिखर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।
Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड की जमकर हुई तारीफ
बोनी कपूर से हाल ही में उनकी बेटी जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर कपूर ने उनकी तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ा। शिखर की बात पर उन्होंने आगे कहा, ”मैं उन्हें प्यार करता हूं। कुछ साल पहले जब वह जान्हवी के साथ नहीं थे, लेकिन मैं तब भी उनके साथ फ्रेंडली था।”
![Janhvi Kapoor](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-design-2-300x200.jpg)
क्या लगेगी उनके रिश्ते पर मुहर?
जाह्नवी के रिलेशनशिप पर बात करते हुए बोनी कपूर ने आगे कहा, ”मुझे यकीन था कि वह जाह्नवी के लिए कभी एक्स नहीं होंगे। वह हमेशा आसपास रहेंगे।” इतना कहकर बोनी कपूर ने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया है। हो सकता है भविष्य में जल्द ही अटकलों पर मुहर लग जाए।
- और पढ़े
- Jaya Kishori का पुराना डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- बॉलीवुड स्टार्स को भी किया पीछे
- Deepika Padukone ने प्रेग्नेंसी के बीच महिलाओं के लिए लिखा एक पोस्ट, बोलीं- महिलाओं को ऐसा…
Supreme Court से कांग्रेस को मिली बड़ी राहत, 3500 करोड़ के डिमांड नोटिस की कार्रवाई टली