Mamata Banarjee लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। और उसके लिए उन्होंने अभी से दांव खेलना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि मनरेगा का बकाया पैसा केंद्र सरकार नहीं दे रही है। राज्य सरकार 21 फरवरी को 21 लाख मजदूरों के बकाया का भुगतान करेगी।

राजनीतिक हलकों के अनुसार, आज की घोषणा निस्संदेह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक है। मुख्यमंत्री Mamata Banarjee 100 दिन के काम के बदले पैसे नहीं देने का आरोप लगाती रही हैं। राजनीतिक हलकों का मानना है कि इस दिन की घोषणा से ममता बनर्जी ने एक तीर से कई निशाना किया है।
Mamata Banarjee ने खेला बड़ा दांव
लोकसभा चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banarjee ने मास्टरस्ट्रोक चला है। धरने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेड रोड के मंच से 100 दिनों की बकाया मजदूरी को लेकर बड़ा ऐलान किया। शनिवार को ममता ने साफ कर दिया कि उनकी सरकार अब केंद्र सरकार की राह नहीं देखेगी। राज्य के जिन 21 लाख लोगों का 100 दिन का वेतन बकाया है, उसका भुगतान नबान्न द्वारा किया जायेगा। इस दिन ममता ने कहा, ”मजदूरी का बकाया 21 फरवरी को 21 लाख लोगों के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।”

21 फरवरी को 21 लाख लोगों के बकाये का होगा भुगतान
इस बीच, ममता के अभिषेक बनर्जी ने बार-बार कहा है कि केंद्र सरकार ने 21 लाख लोगों की मजदूरी का लगभग 7500 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। वह पैसा राज्य को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस पैसे के भुगतान से राज्य के खजाने पर दबाव पड़ेगा। लेकिन फिर भी ये काम तो करना ही पड़ेगा। क्योंकि केंद्र पैसा नहीं दे रहा है। ममता के मुताबिक राज्य का बजट आगे है। इस पैसे का आवंटन होगा। इसके बाद 21 फरवरी को 21 लाख लोगों के बैंक खाते में पैसे चले जाएंगे।
- और पढ़े
- PM Modi ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर दी बधाई, कहा- बेहद भावुकता भरे क्षण
- Poonam Pandey है जिंदा, इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा, मौत की खबर है झूठी
Ashram 4 ओटीटी पर रिलीज होने के लिए हुई तैयार, जानिए कब देख सकेंगे आप ये सीरीज



