Mannara Chopra आये दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। अभी हाल ही में मुंबई में बारिश हुई जिसमें मन्नारा चोपड़ा जमकर डांस करती हुई नजर आती है। एक्ट्रेस ने डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। जहाँ लोग उन्हें जमकर बातें सुना रहे है।
![Mannara Chopra](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-4-9-300x200.jpg)
Mannara Chopra ने मुंबई की पहली बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि सोशल मीडिया पर डांस करते हुए इस वीडियो के कारण एक्ट्रेस को ट्रोल भी होना पड़ गया। सोमवार को मुंबई में तेज रफ्तार आंधी और तूफान ने मौसम बिगाड़ दिया। खराब मौसम के ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खराब मौसम में मन्नारा बारिश में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
Mannara Chopra ने बारिश में जमकर लगाए ठुमके
Mannara Chopra ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पहली बारिश का मजा ले रही हैं। बारिश में भीगते हुए मन्नारा ने छत पर खूब डांस भी किया। इसके साथ ही वो छत पर चढ़कर स्टंट करती हुई भी नजर आईं।
![Mannara Chopra](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-3-9-300x200.jpg)
यूजर्स ने मन्नारा को क्यों किया ट्रोल?
मन्नारा का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में ढेरों कमेंट आ रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को खराब मौसम से परेशान लोगों की याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आंधी में लोगों के घर उजड़ गए।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘लोग परेशान हैं और इन्हें नाचना है’। एक अन्य यूजर ने मन्नारा को स्टंट ना करने की सलाह दी। बता दें कि हाल में सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 में मन्नारा चोपड़ा ने हिस्सा लिया था। शो में मन्नारा सेकंड रनर-अप रही थीं।
- और पढ़े
- CBSE Board Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए डायरेक्ट लिंक से कैसे करें चेक
- Sonia Gandhi ने किया बड़ा ऐलान, कहा- गरीब महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रुपए
Urfi Javed हुई गंजी, सिर पर बिना बालों वाली फोटो सोशल मीडिया पर किया शेयर, जानिए लोगों ने क्या कहा