Mayawati बसपा सुप्रीमो का आज जन्मदिन है। अपने इस खास मौके पर मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वो चुनाव अकेले लड़ेगी।
![mayawati](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/10/PTI10_01_2023_000067B-300x200.jpg)
Mayawati ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में न सिर्फ लोकसभा चुनाव को लेकर बातें कहीं बल्कि भाजपा और सपा को भी जमकर सुनाया। मायावती ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। 2024 चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। लोकसभा चुनाव अकेले लड़कर बेहतर रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन में चुनाव से हमारी पार्टी को नुकसान होता है।
Mayawati अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव
मायावती ने कहा कि गठबंधन से बसपा को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। हमारी पार्टी को धांधली की वजह से नुकसान ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि सवर्ण वोट बसपा पर ट्रांसफर नहीं होते। इसलिए बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। चुनाव के बाद उचित भागीदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है। लेकिन यह समर्थन मुफ्त मे नहीं दिया जाएगा। सांप्रदायिक सोच वाली पार्टी से दूरी रखेंगे।
भाजपा पार्टी को लेकर क्या कहा
मायावती ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को फ्री राशन का झांसा दिया। राशन देकर गुलाम बनाया जा रहा है। मायावती ने कहा कि यूपी में हमारी योजनाओं की नकल की जा रही है। धर्म की आड़ में राजनीति की जा रही है। मायावती ने आगे कहा कि हमने अपनी सरकार में लोगों को सम्मान और स्वाभिमान ऊंचा करने का अवसर भी दिया, लेकिन वर्तमान में यह होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
![Mayawati](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-design-86-300x200.jpg)
अखिलेश यादव पर मायावती का हमला
मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा।
- और पढ़े
- Mayawati को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिला निमंत्रण, जानिए शामिल होने को लेकर क्या कहा
- Bigg Boss 17: अंकिता के सपोर्ट में आए करण जौहर, विक्की की मां की बातों को लेकर लगाई फटकार
iPhone 15 हुआ बेहद सस्ता, Republic Day के मौके पर 12 हजार रुपए तक की आई कमी