Mukhtar Ansari को आज अंतिम विदाई देकर दफ़न कर दिया गया। मुख्तार के स्वजन में उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी भतीजे मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी बेटा उमर अंसारी सहित सभी ने मुख्तार के कब्र पर मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी।
![Mukhtar Ansari](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-design-2023-10-27T180314.261-300x200.jpg)
Mukhtar Ansari के कब्र के पास सिर्फ उनके घरवालों को जाने की अनुमति थी। इसीलिए कब्रिस्तान के बाहर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। हर कोई मुख़्तार अंसारी को आखिरी बार देखना चाहता था। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्तार के बेटे उमर ने खुद माइक ले लिया। उसने लोगों से पीछे हटने की अपील की, साथ ही लोगों को शांति बनाने की भी अपील की।
Mukhtar Ansari को दी गई अंतिम विदाई
मुख्तार के स्वजन में उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भतीजे मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी, बेटा उमर अंसारी सहित सभी ने मुख्तार के कब्र पर मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
![Mukhtar Ansari](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-design-2023-10-27T180203.730-300x200.jpg)
बेटे ने मुख़्तार के मूंछों पर दिया ताव
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें बेटा पिता मुख्तार की मूछों को ताव देता नजर आ रहा है। नम आंखों से उमर अंसारी ने अपने पिता की मूंछों को आखिरी बार ताव दिया। दरअसल मुख्तार अंसारी को बड़ी मूछों का बहुत शौक था। अक्सर वह अपनी मूछों को सही करने और ताव देते नजर आते थे।
- और पढ़े
- Jaya Kishori का पुराना डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- बॉलीवुड स्टार्स को भी किया पीछे
- Deepika Padukone ने प्रेग्नेंसी के बीच महिलाओं के लिए लिखा एक पोस्ट, बोलीं- महिलाओं को ऐसा…
Kejriwal के एक और मंत्री पर कसा गया शिकंजा! कैलाश गहलोत को जारी हुआ ED का समन